
घटना के बाद चेकिंग अभियान जारी
जनपद उन्नाव में लगातार बढ़ रही लूट और हत्या की घटनाओं ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। दिनदहाड़े हो रही वारदातों से आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। थाना अचलगंज, थाना बीघापुर और सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई घटनाओं के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई लूट और हत्या की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आईजी लखनऊ स्वयं अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वहीं कानून व्यवस्था को लेकर लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से बीघापुर और अचलगंज थाना प्रभारियों को निलंबित कर दिया।
इधर गंगाघाट पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से अवैध कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनका किसी बड़ी घटना से संबंध तो नहीं है। लगातार चल रही पुलिस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।