
आज जनपद उन्नाव के रावतपुर क्षेत्र में आज भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती एवं महर्षि सुपंचु सुदर्शन महाराज जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से पहुंचे भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का आयोजन मनोज कुमार भारती द्वारा किया गया, जहां सामाजिक एकता, शिक्षा और संविधान की रक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संघर्षमय जीवन, उनके विचारों एवं समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही महर्षि सुपंचु सुदर्शन महाराज जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रवि बौद्ध उपस्थित रहे। उनके साथ गिरीश रावत, राजा धानुक तहसील अध्यक्ष, ललित कुमार तहसील प्रभारी बीघापुर, सुशील कुमार तहसील महासचिव, राजू ब्लॉक अध्यक्ष बीघापुर, विजय यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य, विकास कुमार बिछिया ब्लॉक अध्यक्ष, अरुण चौधरी जिला कार्यकारिणी सदस्य,दीपक, छेदी, मोनू रावत, मुकेश लोधी जिला सचिव, अनिल रावत, रामचंद्र मास्टर साहब, डॉक्टर राजेश चौधरी एवं रामचन्द्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान जय भीम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताए संविधान और सामाजिक न्याय के मार्ग पर